Thursday, January 26, 2023

घोड़े से जुड़े रोचक तथ्य

 

घोड़े से जुड़े रोचक तथ्य 



घोड़ों को करीब 6000 साल पहले पहली बार पालतू बनाया गया था. इसके बाद घोड़े किसी ना किसी रूप में मानव की सेवा कर रहे हैं।

 

1. दक्ष्णि अफ्रीका के जंगलों में आज भी घोड़े बहुत बड़े झुँड़ो में पाए जाते हैं। एक झुंड में एक नर और कई मादाएँ रहती है।

 

2. एक झुँड़ के घोड़े किसी एक घोड़े को अपना नेता मानकर उसके निर्देशों का पालन करते हैं। एक झुँड़ के घोड़े दुसरे झुंड के जीवन और शांति को भंग नही करते हैं।

 

3. किसी समय घोड़ो, गधों, जेबरा और खच्चर के पुर्वज एक ही थे।

 

4. किसी तरह के संकट में नर चारों ओर से मादाओ को घेर खड़े हो जाते है और दुश्मन का सामना करते हैं।

 

5. इतिहास में घोड़े पर लिखी गई पहली पुस्तकशालिहोत्रहै, जिसे शालिहोत्र ऋषि ने महाभारत काल से भी बहुत समय पहले लिखा था।

 घोड़े से जुड़े रोचक तथ्य 



6. आज से 6 करोड़ साल पहले के घोड़े का कद केवल 14 इंच और वजन मात्र साढ़े 5 किलो था। इसे Eohippus(ईयोहिप्पस) कहा जाता है। आज के घोड़ो के एक पंजे के मुकाबले Eohippus के आगे वाले पैरों में चार उंगलियां और पीछे वाले में तीन ऊंगलियां होती थी।

 

7. आम तौर पर घोड़ो का जीवन काल 25 से 30 वर्ष का होता है। परन्तु इंग्लैंड में 1760 में जन्मा एक घोड़ा 62 साल तक जिंदा रहा। उसकी मृत्यु 27 नवंम्बर 1822 को हुई। इस घोड़े को ‘Old Billy’ नाम दिया गया। घोड़े के 62 साल मनुष्य के 173 साल के बराबर होते हैं।

 

8. यदि आप किसी घोड़े की लंम्बाई मापना चाहते है तो जमीन से लेकर उसके स्कन्ध भाग तक की लंम्बाई देखनी होगी। यदि सिर से मापेंगे तो वह अलगअलग समय में अलगअलग आएगी।

 

9. घोड़े का पहला साल मनुष्य के 12 साल के बराबर होता है, दुसरा साल 7 साल के बराबर, तीसरा साल 4 साल के बराबर और बाकी के 2.5 – 2.5 साल के बराबर होते हैं।

 घोड़े से जुड़े रोचक तथ्य 



10. दुनिया में घोड़ों की लगभग 160 नस्लें पाई जाती है। इनमें से अरबी घोड़ा सबसे उत्तम है।

 

11. घोड़े खड़े होकर और लेटकर दोनो तरह से सो सकते हैं।

 

12. थल पर रहने वाले प्राणियों में से घोड़ो की आँखे सबसे बड़ी होती है।

 

13. घोड़ो कोगज़नीफिल्म के आमिर ख़ान की तरह शार्ट टर्म मैमरी होता है जिसके कारण वह भविष्य के बारे में ज्यादा सोच नही पाते।

 

14. क्योंकि घोड़ो की आँखे उनके सिर के एक तरफ लगी होती है इसलिए वह एक समय में 360 डिग्री तक देख सकते हैं।

 

15. मनुष्य के बाल, नाखुन और घोड़ो के खुर एक ही तरह की प्रोटीन से बने होते हैं।

 

16. एक अनुमान के अनुसार संसार में लगभग 6 करोड़ घोड़े हैं।

 

17. घोड़े को अंग्रेजी में Stallion(स्टैलियन) और घोड़ी को Mare कहा जाता है।

 

18. घोड़ो के दाँत उसके सिर में दिमाग से ज्यादा स्थान का घिराव करते हैं।

 घोड़े से जुड़े रोचक तथ्य 



19. नर घोड़ो में मादा घोड़ो से ज्यादा दाँत होते हैं। नर में औसतन 40 और मादा में औसतन 36 दाँत होते हैं।

 

20. घोड़े केवल नाक से साँस ले सकते हैं। मनुष्यों की तरह मुँह से नही।

 

21. ऑस्ट्रेलिया में 1788 से पहले एक भी घोड़ा नही था। इसके बाद उपनवेशी इस देश में घोड़ा लेकर गए। ऑस्ट्रेलिया में घोड़े का कोई कंकाल भी नही मिला है।

Share this