The Address Class 11 Hindi Explanation
The Address Class 11 Hindi Explanation – Para-4 Meanwhile………………………remember that’. इस बीच मैं स्टेशन पहुँच गई थी, रास्ते में मैंने किसी भी चीज पर कोई ध्यान नहीं दिया। मैं युद्ध के छिड़ने के बाद उन परिचित स्थानों पर पहली बार चल रही थी, पर मैं आवश्यकता से अधिक दूरी तय करने के मूड में नहीं थी। मैं उन सड़कों तथा घरों को देखकर अपने को दुखी नहीं करना चाहती, इन स्थानों से मेरी यादें जुड़ी थीं। वापस गाड़ी में मैंने मिसेज डोर्लिंग की वही शक्ल देखी जैसी मैंने पहली बार मिलने पर देखी थी। जिस दिन मेरी माँ ने उसके बारे में बताया था, उसके बाद का वह दिन था। मैं जरा देर से सोकर उठी थी तथा सीढ़ियों से नीचे आने पर, मैंने पाया कि माँ किसी महिला को छोड़ने बाहर गई हैं। वह महिला चौड़ी पीठ या कमर वाली थी। ‘वह रही मेरी बेटी,’ माँ ने बताया। उसने मुझे इशारे से बुलाया। महिला ने सर हिलाया, सूटकेस कोट रैंक के नीचे उठाया। वह एक भूरे रंग का कोट तथा आकृतिहीन हैट पहने थी। ‘क्या वह बहुत दूर रहती है?’ मैंने पूछा, जब मैंने महिला को भारी केस के साथ कठिनाईपूर्वक घर से बाहर निकलते देखा। ‘मार्कोनी स्ट्रीट में’ म...
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)